फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौलिक शिक्षा निदेशक से मिले अध्यापक सौंपा मांंग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अध्यापकों को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मौलिक शिक्षा विभाग की निदेशक मनिता मलिक से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य प्रधान तरुण सुहाग ने किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों और शिक्षकों से निदेशक को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में शिक्षा व शिक्षकों के विभिन्न विषयों व मुद्दों पर चर्चा की। निदेशक ने मांगें व समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। जिला प्रधान सुरेंद्र कांबोज ने बताया कि ज्ञापन में शिक्षकों की नई भर्ती व कमी दूर करना व लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया पूरा करने की मांग रखी गई। इस दौरान राज्य महासचिव राजेश शर्मा, संगठन सचिव कुलवंत सिंह, उपप्रधान ललित कुमार, संजय यादव, पंचकूला जिला प्रधान जयपाल दहिया, कुरुक्षेत्र जिला महासचिव संदीप चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें