फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूटकांड के आरपियों से पूछताछ, मुख्य आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में पुलिस दोनों आरोपियों हर्ष और मनप्रीत से लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों भाई एक दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि उनकी मां मुख्य आरोपी वर्षा को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस का फोकस अब वारदात में इस्तेमाल की गई कार, चाकू और लूटी गई शेष नकदी व जेवरात की बरामदगी पर है। जांच अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर उन स्थानों की जानकारी जुटा रहे हैं, जहां सामान छिपाया गया हो सकता है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपियों ने इससे पहले इसी तरह की किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें