फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए आपदा में बचाव के तरीके

Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मॉकड्रिल अभियान के तहत जागरूक करते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कूलों में विद्यार्थियों को आपदा और अग्निकांड की स्थिति में सुरक्षित बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए दमकल विभाग की ओर से एक सप्ताह का मॉकड्रिल जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत वीरवार से की गई। इसके तहत अब तक छह सरकारी स्कूलों में मॉकड्रिल कराई जा चुकी है।
आने वाले दिनों में भी अलग-अलग स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर जिले के स्कूलों में यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और दूसरों की मदद करने के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान उप दमकल अधिकारी अक्षय और रिपन कुमार ने विद्यार्थियों को मॉकड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले इसकी सूचना दमकल विभाग को देने के साथ सुरक्षित रास्ते से बाहर निकलना चाहिए। विद्यार्थियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के इस्तेमाल और बचाव के दौरान सावधानी बरतने के बारे में भी जानकारी दी गई। दमकल विभाग की टीम ने गोबिंदपुरा, गोबिंदपुरी, मॉडल टाउन, छछरौली और गनौली स्थित सरकारी स्कूलों में मॉकड्रिल जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और स्कूल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें