फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
कृ​षि मंत्री से बात करते भाकियू के पदा​धिकारी। भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धान की फसल पककर तैयार होने के बाद अनाज मंडियों में पहुंचनी शुरू हो गई है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि मंडी में धान पहुंचने के बाद आढ़ती सुखाने के लिए वापस भेज रहे हैं। इससे किसानों को दोहरी मेहनत और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ दामला में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को पिछले दिनों प्रेसवार्ता में दिए बयान की याद दिलाते हुए मंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि मंत्री ने कहा था कि मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों की धान को सुखाकर मंडी में रख लिया जाएगा और सरकारी खरीद शुरू होने पर उसका गेट पास काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार मौके पर ऐसी व्यवस्था नहीं हो रही। किसानों ने मांग की कि सरकारी खरीद शुरू होने तक मंडियों में धान को सुखाकर उसकी तुलाई कर वहीं रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को बार-बार मंडी के चक्कर न लगाने पड़ें। संजू गुंदियाना ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो भाकियू चढ़ूनी जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर सड़क पर धरना देने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस दौरान जिला सचिव विक्रांत ससोली, संगठन सचिव राजीव पांतड़ और नवाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें