यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से 12 फरवरी को कॉलेज परिसर में कॅरिअर गाइडिंग सेशन और स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। हिटबुल्ज़ आई की ब्रांच हेड गिन्नी बख्शी और सीनियर फैकल्टी सुमित पाहवा ने ने बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के अवसरों, बैंक पीओ, क्लर्क और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, तैयारी की रणनीति और समय प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सहायक होते हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल की टीम की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नित्या कौशिक और डॉ. पूजा रानी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद