संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंद नेशनल कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से इमीग्रेशन एंड मेंटल हेल्थ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना के मार्केटिंग हेड प्रो. अश्वनी गोयल ने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने और माइंड डेवलप करने के स्मार्ट तरीके बताए।
उन्होंने प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से माइंड को फ्रेश रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय भी साझा किए।कॉलेज प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दौर में विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ऐसे व्याख्यान उनके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
नेशनल टास्क फोर्स कमेटी की इंचार्ज डॉ. रिचा सीकरी ने मानसिक स्वास्थ्य को सफलता की कुंजी बताया। कंप्यूटर विभाग के प्रो. आशीष भल्ला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।