फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बताए गुर

Sat, 22 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आपदा से निपटने के गुर बताती एनडीआरएफ टीम  संस्थान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजिनी कालोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के नेतृत्व में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रेक सिंह मीना तथा उनके सहयोगियों द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न तथ्यों से परिचित करवाया गया।
वहींन विभिन्न प्रकार की आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप, आग आदि की स्थिति उत्पन्न होने पर व्यक्त की जाने वाली प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा के विभिन्न साधनों का प्रयोग करने के बारे में प्रशिक्षित किया। प्रिंसिपल सीमा कटारिया ने कहा कि किसी भी स्थिति के लिए स्वयं का जागरूक होना एक अनिवार्य आवश्यकता है, यदि विभिन्न आपदाओं की सुरक्षा प्रबंधन के विभिन्न उपाय एवं चरणों के प्रति हम जागरूक होंगे, तो किसी भी आपातकालीन स्थिति में हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक शशि बाटला कहा कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की उपयोगिता प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्य करना है, जिसमें खोज अभियान, चिकित्सा सहायता प्रदान करना, नागरिक प्रशासन की सहायता करना और आपातकालीन स्थितियों के लिए प्रशिक्षित करना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें