यमुनानगर। दराजपुर-मुस्तफाबाद रेल लाइन के बीच ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक (25) की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। थाना जीआरपी से मामले के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ घायल युवक को अस्पताल ले गई थी, जहां युवक की मौत हो गई। उसका रंग गोरा, गोल चेहरा, 5 फीट 8 इंच लंबाई है। उसने नीली जैकेट, नीली जींस, नीली बनियान व काले रंग की जूते पहन रखे थे। संवाद