फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नामी होटल व रेस्टोरेंट ने शुरू किया रसोई के कचरे से कंपोस्ट बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐंकर
विज्ञापन

फोटो - 23 व 24
सिखाया रसोई के कचरे से कंपोस्ट बनाना
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को किया जागरूक
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में जाकर वहां के संचालकों व स्टॉफ को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्हें होटल व रेस्टोरेंट की रसोई के कचरे से कंपोस्ट बनाना सिखाया और उन्हें इसके लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत मधु होटल, सफायर होटल, गौतम व अन्य ने रसोई के कचरे जैसे हरी सब्जियों के अवशेष, बचे हुए खाने, चाय पत्ती आदि से कंपोस्ट बनाना शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मीनू चसवाल ने बताया कि हर वार्ड में वॉल पेंटिंग बनाकर, पोस्टर व पंफलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को वार्ड नंबर 21 के पार्षद अभिषेक मोदगिल ने सहमति पत्र दिया कि उनके यहां पर वॉल पेंटिंग का कार्य हो रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा अपने शहर का फीडबैक जरूर दें। मौके पर रोजी, कविता, गगनदीप, मनजीत, कृष्ण, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें