साढौरा। होली के उपलक्ष्य में उज्ज्वल भविष्य संस्था ने खेल स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। लड़कियों की 800 मीटर रेस में साढौरा की तान्या ने बाजी मारी।
सनौढ़ की दीपा दूसरे और साढौरा की शगुनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की दो किलोमीटर रेस में खानपुर के गोरिल ने पहला स्थान हासिल किया। रामपुर के चीमा दूसरे तथा चमेलमाजरा के मोहित तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा लड़कों व लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई। संस्था के नरेश शर्मा ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जीवन को सकारात्मकता और उत्साह के साथ जीने का संदेश दिया। कोच नायब सिंह, गौतम डांग, मनिंद्र और राकेश शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।