फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी, वॉलीबाल व खो-खो में दिखाई प्रतिभा

Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। राजकीय विद्यालय तलाकौर दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबाल व खो-खो के मैच करवाए गए। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
अंडर-19 कबड्डी में जनता स्कूल और कबड्डी अंडर-17 गुंदियाना की ने पहला स्थान पाया। वहीं, ऊंचा चंदना विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह कबड्डी की अंडर-14 आदर्श स्कूल तलाकौर की टीम ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल की भावना से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास ही नहीं बल्कि इससे व्यक्तिगत विकास भी होता है। खेल हमें हार व जीत का अंतर सिखाते हैं और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि सफलता का एक मात्र रास्ता केवल मेहनत है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम व योजनाएं चला रहा है। विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्हें अन्य विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी व दांवपेच का शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर सभी श्रेणियों व खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जिले के सभी खंडों में करवाई जानी है। जिसकी शुरुआत सोमवार को सरस्वतीनगर खंड से की गई। इस प्रतियोगिता में खंड के करीब 48 माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इस दौरान शहनाज, प्रवीण, धर्मवीर, राजिंद्र, नारायण दत्त, गुरप्रीत, राकेश, नवदीप, रीटा, बलविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें