फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी ने जेल में ब्लेड से काटी नस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमथला में एक ही रात में सात घरों में चोरी करने वाले आरोपी करनाल के भीड़ माजरा निवासी सोनू उर्फ गरड़ा ने मंगलवार रात जिला जेल में ब्लेड से हाथ की नस काट सुसाइड का प्रयास किया। आरोपी सोनू 25 जुलाई से जेल में बंद है। डीएसपी जेल राजेन्द्र सिंह की शिकायत पर जगाधरी शहर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी राजिंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे बैरक से कैदियों के चिल्लाने की आवाजें आई। जब जेल अधिकारी मौके पर गए तो जेल में बंद करनाल के भीड़ माजरा निवासी सोनू ने ब्लेड से नस काटी हुई थी। तुरंत उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ आत्म हत्या का प्रयास का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
25 जुलाई को किया था गिरफ्तार : आरोपी सोनू उर्फ गरड़ा को सीआईए वन की टीम ने 25 जुलाई को जठलाना टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने 24 जून की रात को गुमथला गांव में एक ही रात में सात घरों में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। आरोपी अकेला ही रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ करनाल, कुरुक्षेत्र, इंद्री आदि क्षेत्रों में चोरी व नशे के आठ मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया था कि वह नशे का आदि है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी करीब 10 साल से नशा करता है। आरोपी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है और उसकी चार बहने हैं।
विज्ञापन

आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर गुमथला में एक ही सात में सात चोरियां करने का आरोप था। आरोपी पर केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही उसको प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार, एसएचओ, थाना सिटी जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें