फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से लें : राजीव

Sat, 01 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लेते अ​धिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। समाधान शिविरों को लेकर श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समाधान शिविरों को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तथा समयबद्ध ढंग से उसका समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से समाधान प्रकोष्ठ में किन-किन विभागों से संबंधित समस्याएं अधिक आ रही हैं, कितनी शिकायतें लंबित हैं व अन्य संबंधी विषयों से जुड़ी विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिजली विभाग, क्रीड, स्वास्थ्य विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला परिषद, जिला शिक्षा विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन विभागों की समाधान शिविर से संबंधित जो भी शिकायतें है उनका जल्द से जल्द निवारण करें ताकि उचित पात्रों को हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ मिल सके। इस मौके पर नगर निगम के डीएमसी कुलदीप मलिक, डीएसपी राजेश गुलिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें