रन फॉर यूनिटी के दौरान मौजूद रादौर पुलिस, स्कूली बच्चे व अन्य। संवाद
- फोटो : ramnagar news
रादौर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को थाना रादौर पुलिस ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कराया। इसके तहत गांव काबुलपुर से गांव गोलनी तक मैराथन हुई। इसमें 100 से अधिक युवाओं ने दौड़ लगाई और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इससे पूर्व दौड़ को थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल व खेड़ी लक्खा सिंह चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा भी उपस्थित रहे। संवाद