फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड में बरतें सावधानी : डीसी

Thu, 18 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रदेश सरकार ने घने कोहरे, शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए आमजन व पशुओं के बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी प्रीति ने नागरिकों से अपील की है कि वे एडवाइजरी की पूरी तरह पालन करते हुए सावधानी बरतें और स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहने, घरों में ठंडी हवा का प्रवेश रोकें और अनावश्यक यात्रा से बचें। शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े तुरंत बदलें तथा सिर, गर्दन, हाथ-पैर को अच्छी तरह ढककर रखें। दस्तानों, मफलर और मास्क का प्रयोग करें। उघने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक निर्धारित लेन में सीमित गति से वाहन चलाएं और ओवरटेक से बचें। उन्होंने बताया कि शीतलहर में पशुओं के आवास को ढककर रखें, ठंडा चारा व पानी न दें और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें