फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मतदान की अलख जगाने के लिए वॉकथॉन में लें हिस्सा

Wed, 08 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 मई को अलख जगाने की बेला है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से सुबह 6.30 बजे गोबिंदपुरी रोड स्थित हुडा मार्केट अमर उजाला कार्यालय के सामने से वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। आप सबसे अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान का संकल्प लें और लोगों को भी जागरूक करें।
लोस चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इस उद्देश्य से आयोजित हो रही वॉकथॉन का शुभारंभ गोबिंदपुरी रोड स्थित हुडा मार्केट अमर उजाला कार्यालय के सामने परिसर से होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया होंगे। वे संयुक्त रूप से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉकथॉन अमर उजाला कार्यालय परिसर से शुरू होकर गोबिंदपुरी रोड से वाया नेहरू पार्क, मॉडल टाउन होते हुए वापस अमर उजाला कार्यालय परिसर में ही संपन्न होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते हैं। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें