फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रत्याशी से सवाल करने पर डीएसपी ने रोका

Wed, 08 May 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मंगलवार को डीएसपी की शिकायत लेकर एसपी गंगाराम पूनिया के पास पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रशासन के कुछ अधिकारी सरकार के उम्मीदवार का समर्थन व सहयोग करने में लगे हुए हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनका तबादला किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान किसानों का नेतृत्व भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने किया। सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की जान का बदला वोट की चोट से लिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी दमनकारी नीति से भाजपा उम्मीदवार का सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का यहां से ट्रांसफर कर दिया जाए। अन्यथा उनके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश के नागरिक को चुनाव के दौरान किसी भी दल के उम्मीदवार व नेता से सवाल व बात करने का हक है। सुभाष ने कहा कि भारत लोकतांत्रितक देश है। आंदोलन व विरोध का अधिकार संविधान ने दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले गांव सलेमपुर में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के चुनावी दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने बेसहारा पशुओं व फसल मुआवजा संबंधी बात करनी चाही, तो उन्हें डीएसपी की ओर से रोक दिया गया।
ग्रामीणों व किसानों से दुर्व्यवहार किया। उन लोगों को स्कूल में बंद कर दिया गया। वहीं उन्हें झूठा केस बनाकर फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रतनमान इस मामले को लेकर जल्द ही यमुनानगर का दौरा करेंगे। सुभाष ने कहा कि चुनाव में 15 दिन हैं और हम रणनीति के तहत आगे की बात करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जनरल सिंह सांगवान ने कहा कि आम नागरिक व मतदाता को किसी उम्मीदवार से सवाल करने का पूरा हक है। उम्मीदवार से सवाल पूछने पर डीएसपी ने दुर्व्यवहार किया, जो असंवैधानिक है। किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि डीएसपी का तबादला किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे पीछे नहीं हटेंगे।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें