फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में स्वाति ने मारी बाजी

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर ज्योतिबा फूले राजकीय महाविद्यालय, रादौरी के रक्षा अध्ययन विभाग तथा एनएसएस द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को लॉकडाउन में पुलिस की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया था। एनएसएस अधिकारी डॉ रिन्कू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने लॉकडाउन में पुलिस की भूमिका को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के विजय और बीए प्रथम वर्ष के आशीष द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपा और रजनी तृतीय स्थान पर रही। प्रिंसिपल डा राजेन्द्र कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें