फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नृत्य में स्वराज पब्लिक स्कूल दामला ने पाया पहला स्थान

Sun, 27 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के स्वराज शिशु निकेतन स्कूल के प्रांगण में शनिवार को द्वितीय मुकुंद एकल पाश्चात्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में आरवी स्वराज पब्लिक स्कूल दामला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर पूर्वी स्वराज शिशु निकेतन और तीसरे स्थान पर हविशा मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन रहा। सांत्वना पुरस्कार में देविका श्यामा पब्लिक स्कूल धौड़ंग ने प्राप्त किया। ग्रुप बी में प्रथम स्थान पर हेजल स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर, दूसरे स्थान पर सिमरत मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन व तीसरे स्थान पर मानवी स्वराज पब्लिक स्कूल दामला रहा। सांत्वना पुरस्कार काविश शर्मा मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में मुकंद विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. माला शर्मा, पूजा जौली कालड़ा, आंचल शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अध्यापिका रेनू शांडिल्य ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यालयों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें