फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो या मरो रैली के लिए किया गांवों का दौरा

Wed, 13 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर किसानों को 26 फरवरी को कैथल में होने वली करो या मरो रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हुए बिना किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल सकता।
विज्ञापन


स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने व किसानों का पूरा कर्ज माफ करवाने को लेकर को 26 फरवरी को कैथल में आयोजित होने वाली करो या मरो रैली में लाखों किसान भाग लेकर अपनी मांग को बुलंद करेंगे। किसान नेताओं ने मंगलवार को रादौर क्षेत्र के गांव रतनगढ़, नाचरौन, पालेवाला, फतेहगढ़, बरहेड़ी, रापड़ी, राझेड़ी, कंडरौली, मंधार, मांधुबांस, गुमथला, संधाला, संधाली, जठलाना, मारूपुर व उन्हेड़ी गांव का दौरा कर किसानों को कैथल रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा पार्टी ने किसानों से वादा किया था कि चुनावों के बाद स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा।

 लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद अपना वायदा पूरा नहीं किया। आयोग की रिपोर्ट लागू न होने से किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना, जिला प्रधान संजू गुंदयाना, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढ़ल, ब्लॉक प्रधान सीटू नंबरदार, संदीप टोपरा, कर्ण बुबका, रामसिंह जत्थेदार, जोगिंद्र गुंदयाना, अनिल मंडेबर व मंदीप रोडछप्पर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें