फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छ सर्वेक्षण ः सफाई अभियान तेज

Tue, 03 Sep 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में ट्विनसिटी को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। दोनों जोन में दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ सभी सफाई निरीक्षक फील्ड में है। हर वार्ड में सफाई कर्मचारी गहनता से सफाई करने में जुटे। सफाई कर्मचारी दो शिफ्ट में शहर की सफाई कर रहे है। हर वार्ड में रोजाना सफाई व डोर टू डोर कचरा वाहनों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सफाई अधिकारी ने धरातल पर हो रहे सफाई कार्याें की गहनता से जांच कर रहे है। दोनों समय सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची जा रही है। वहीं, शहरवासियों से सफाई बारे फीडबैक लिया जा रहा है। सोमवार को निगम के दोनों जोन में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत हर वार्ड की हर कॉलोनी में सफाई की गई। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सीएसआई हरजीत सिंह ने सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया, सचिन कांबोज के साथ एक से 11 वार्डाें की विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था जांची। नालों में जमा गंदगी को साफ कराया। मुख्य मार्गाें पर जमा गंदगी भी साफ की गई। इसी तरह जोन दो में सीएसआई हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, बिट्टू, सतबीर, सुमित बैंस, सुशील, सुमित लाठर व कृष्ण कुमार ने अपने अपने वार्डाें में सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची और गंदगी को साफ कराया।
विज्ञापन

साथ ही नालियों व नालों की भी गहनता से सफाई करने के कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था के बारे में भी लोगों से फीडबैक ली और उन्हें निगम के वाहन में ही कचरा डालने की अपील की। उन्होंने शहरवासियों को जागरूक किया कि वे खुले व खाली प्लाटों में कचरा न डालकर डोर टू डोर उनके घर के पास आने वाले वाहन में कचरा डालें। गीले व सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें