फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के छछरौली में युवक की संदिग्ध मौत: घर के आंगन में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 08 May 2026 02:36 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

परिजनों के अनुसार, पूछताछ में सूरज की पत्नी ने बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर कमरे में सो गई। सुबह करीब चार बजे जब वह बाहर आई तो सूरज आंगन में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलाचौर की टपरियां निवासी 27 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। सूरज दो बच्चों का पिता था और अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज सुबह सूरज का शव उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हालात को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की पोस्टमार्टम में भिजवा दिया।

विज्ञापन


मृतक की बहन सरोज ने बताया कि सूरज की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसके परिवार में तीन साल की एक बेटी और तीन माह का बेटा है। सरोज के मुताबिक सुबह उन्हें आसपास के लोगों के माध्यम से भाई की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और सूरज का शव आंगन में पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार, पूछताछ में सूरज की पत्नी ने बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर कमरे में सो गई। सुबह करीब चार बजे जब वह बाहर आई तो सूरज आंगन में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि रात के झगड़े और मौत की सूचना परिवार को नहीं दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सूरज के शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान मिले हैं, जिससे उन्हें मौत पर शक है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें