छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र में श्मशान घाट की जमीन से शीशम के 20 पेड़ काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रबंधक रोहतास सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम लेदी चौक पिकअप से शीशम की लकड़ी के टुकड़े बरामद किए थे। वाहन चालक की पहचान गांव मानकपुर निवासी राहुल और उसके साथ बैठे व्यक्ति की पहचान शौकीन निवासी मानकपुर के रूप में हुई थी। संवाद