फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से हो रही निगरानी

Thu, 11 Jun 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन मैदान 2.0 के तहत जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिले में विभिन्न थाना और चौकी पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खेतों, जंगलों और सुनसान स्थानों पर विशेष नजर रखी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों और अपराध शाखाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सदर यमुनानगर, अर्जुन नगर पुलिस चौकी और सेक्टर-17 थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरों से संदिग्ध इलाकों की निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन से मिलने वाली तस्वीरों और सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें