फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली में तीसरी आंख से निगरानी

Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के एमएल वर्मा चौक व लेदी चौक में अब तीसरी आंख यानि सीसीटीवी से शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस व जिला प्रशासन ने पंचायत के सहयोग से सभी चौक मेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
थाना छछरौली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सामाजिक व शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए छछरौली के एमएल वर्मा चौक व लेदी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। जिनकी मदद से शरारती तत्व व सामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। चौक पर लगे कैमरों की मदद से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार अपराधी चौक से गुजरते हैं तो सीसीटीवी कैमरा में उनके रिकॉर्ड लेकर उन तक पहुंच कर धरपकड़ में मदद मिलेगी। इसके अलावा सड़क पर जो भी व्यक्ति वाहन लापरवाही से चलाता हुआ यातायात के नियम तोड़ेगा तो उसका भी अब ऑनलाइन चालान उसके घर पहुंच जाएगा। सभी जगह लगे कैमरा का कंट्रोल जिला मुख्यालय पर दिया गया है जो भी यातायात नियमों को तोड़ेगा उसका ऑनलाइन चालान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें