संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को सत्संग में ले जाने के बहाने एक युवक ने उसे मुलाना के एक होटल में ले गआ और दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छछरौली में आयोजित सत्संग में गई थी। रास्ते में वह एक दुकान पर चाय पीने लगी तभी उनके पास गांव कूप पुर दसौरा निवासी गौरव अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया। आरोपी ने सत्संगी होने की बात कह कर उनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
फिर आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती ने बताया कि मई 2024 को आरोपी ने उसे सत्संग में ले जाने के बहाने से गांव के अड्डे पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर एक होटल में लेकर गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। परिजनों ने जब आरोपी से बात की तो उसने उनके घर पर आकर उसके माता-पिता के साथ गाली गलौच की।