फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सनराइज स्कूल के खिलाडि़यों ने जीते 26 पदक

Sat, 25 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक के साथ सनराइज प​ब्लिक स्कूल के ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सनराइज पब्लिक स्कूल प्रतापनगर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 26 पदकों के साथ स्कूल ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसमें जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सनराइज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हर वर्ग में बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

खिलाडि़यों ने आठ स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर जीतकर विद्यालय को स्कूल स्तर पर दूसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में मिली इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल परमजीत कौर ने भी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का प्रतिफल है।
विज्ञापन

प्रबंधक सिद्धू और प्रिंसिपल र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले व विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें