फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल अंडर-14 में उपविजेता

Sat, 25 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
न्यू हैप्पी स्कूल की विजेता टीम के साथ प्रिंसिपल व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व्यासपुर के अंडर-14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रधानाचार्या मोनिका कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोच सोनिया राजपूत और राजेश कुमार के मार्गदर्शन, निरंतर प्रशिक्षण और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें