फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए चली समर स्पेशल एक्सप्रेस

Fri, 21 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती ट्रेनों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन का संचालन 22 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच किया जा रहा है। इसका संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा।
इस साल की यह पहली ऐसी स्पेशल ट्रेन है जो इस रूट पर एक से ज्यादा फेरे लगाई गई। इस ट्रेन की विशेषता यह रहेगी कि इसके ठहराव बेहद कम होंगे और अन्य गाड़ियों से जल्दी वाराणसी पहुंचाएगी। चंडीगढ़ से वाराणसी तक इस ट्रेन को कुल 10 ठहराव दिए गए हैं। गाड़ी संख्या 04211 वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच यह ट्रेन 22 जून से 13 जुलाई तक हर शनिवार को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04212 चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच यह 23 जून से 14 जुलाई तक हर रविवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन को यमुनानगर जगाधरी में भी ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन के चलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को भारी सुविधा होगी। अभी इस रूट की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04211 वाराणसी स्टेशन से 22 जून शनिवार को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। जबकि मां बेलादेवी धाम प्रतापनगर स्टेशन पर चार बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। शाम छह बजकर 35 मिनट पर रायबरेली जंक्शन, रात आठ बजकर 20 मिनट पर लखनऊ, रात 12 बजकर दो मिनट पर बरेली, देर रात एक बजकर 40 मिनट पर मुरादाबाद, तड़के पांच बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यमुनानगर जगाधरी पहुंचने का समय तड़के पांच बजकर 38 मिनट पर होगा। अंबाला पहुंचने का समय सुबह छह बजकर 30 मिनट होगा। वहीं सुबह सात बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 04212 चंडीगढ़ से रविवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। दस बजकर 15 मिनट पर अंबाला पहुंचेगी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशान पर पहुंचने का समय सुबह 11 बजे रहेगा। यहां से चलकर ट्रेन 11 बजकर 35 मिनट पर सहारनपुर, दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर मुरादाबाद, शाम चार बजकर 22 मिनट पर बरेली, रात आठ बजकर पांच मिनट पर लखनऊ, रात साढ़े नौ बजे रायबरेली, रात 11 बजे प्रतापनगर होते हुए रात एक बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा को देखते हुए रेलवे गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन चलाई गई है। जो 22 जून से 14 जुलाई तक कुल आठ फेरे लगाएगी। चंडीगढ़ के लिए इसका संचालन शनिवार को और वाराणसी के लिए रविवार को किया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें