मजदूर एकता के नारे लगाते मोर्चा के पदाधिकारी। आयोजक
- फोटो : 1
यमुनानगर। बैकवर्ड क्रांति मोर्चा ने जगाधरी की गोशाला कॉलोनी में मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दरबारी लाल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए सुमित कश्यप को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मजदूर वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। अंत में लोगों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। संवाद