बैठक की जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायर्ड एसोसिएशन की आल इंडिया की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव बॉडी की अहम बैठक रविवार को जालंधर में आयोजित होगी। इसमें देशभर से प्रतिनिधि भाग लेकर पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर मंथन करेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर के अध्यक्ष चमन लाल कैंसे ने बताया कि बताया कि जालंधर में होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे आंदोलन को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा के नेतृत्व में सर्कल सचिव एसपी कांबोज और वाइस प्रेसिडेंट अनिल पराशर भी भाग लेंगे। संवाद