फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शार्ट सर्किट से गन्ना चरखी में लगी आग

विज्ञापन
साढौरा में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी।
विज्ञापन
बिजली के शार्ट सर्किट से दोसड़का चौक के पास लगी गन्ना चरखी में आग लग गई। इस आग के कारण लगभग 12 लाख का नुकसान हो गया। यूपी के शहजाद ने बताया कि उसकी गन्ना चरखी के मीटर के पास शार्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग गन्ने की खोई में फैलती हुई गुड़ के गोदाम व इंजन रुम तक पहुंच गई। वहां मौजूद मजदूरों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास विफल रहने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब गुड़ का स्टॉक, खोई, गन्ना, घरेलू सामान व गत्ते की पैकिंग आग की चपेट में आकर राख हो चुके थे। इस आग की चपेट में आने से दो इंजन व मोटर भी जल गए। चरखी मालिक शहजाद ने इस आग के कारण उसे लगभग 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें