गांव नाचरौन के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति व महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संधाला निवासी शैंटी ने शिकायत में बताया कि उसका चाचा सोनू कुमार व उसकी मां जोगिंद्रो देवी बाइक पर रादौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव नाचरौन के समीप पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका चाचा सोनू कुमार व उसकी मां जोगिंद्रो दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।