फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

विज्ञापन
sucide - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना था कि उसने घर में फंदा लगाकर जान दी। जबकि मायके वालों का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पुरी न होने पर उसका गला घोटकर हत्या की है। विवाहिता की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर दहेज के लिये हत्या करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में नामजद परिवार के अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें