फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mistreament of a woman

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के संबंधों से आहत 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी के दो लोगों से संबंध होने की बात कहीं है। उधर, महिला के पिता ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उसके बेटे ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो देख ली थी। तब से वह परेशान चल रहा था। इसी से तंग होकर उसके बेटे ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी समेत तीनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक भाई ने बताया कि उसका भाई जगाधरी की एक मेटल फैक्टरी में काम करता था। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पास एक बेटा और एक बेटी है। सोमवार शाम को उसका भाई बाहर से ही कोई जहरीला पदार्थ निगलकर घर आया था। उसके हाथ में सुसाइड नोट था। वह तुरंत उनके घर पहुंचा और अपनी भाभी को पूरी बात बताई। दो पेज का सुसाइड नोट भी उसे दिया। ये सुसाइड नोट मृतक ने उसने अपनी मां के नाम लिखा था। जिसमें उसने पत्नी के विक्की व जसपाल अरोड़ा के साथ का जिक्र किया है। इन्हीं तीनों पर तंग करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में और भी बहुत सी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं।
विज्ञापन

महिला ने ससुर के पैर पकड़कर मांगी माफी
व्यक्ति की मौत के बाद उसकी पत्नी ने काफी लोगों के बीच अपने ससुर के पांव पकड़कर माफी मांगी। मृतक की पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि उससे गलती हुई है। लेकिन मृतक के पिता ने उसकी एक न सुनी और पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पिता ने शिकायत में उसकी पत्नी के दो व्यक्तियों के साथ संबंध का जिक्र किया है। सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है। लिखाई का मिलान किया जा रहा है। मामले में हमने मृतक की पत्नी, विक्की व जसपाल अरोड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टीम को चंडीगढ़ रवाना कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दिनेश सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें