फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस कर्मी बताकर सैर कर बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड में सैैर कर रही 70 वर्षीय महिला से दो युवकों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर सोने के कंगन ठग लिए। स्नेचिंग होने की वारदातों का जिकर कर आरोपियों ने महिला को झांसे में लिया और उसके कंगन उतरवाकर कागज में लिपेट कर उसे चुड़िया थमा दी और सोने के कंगन लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माडल टाउन निवासी कुसुम बत्रा ने बताया कि बुधवार सुबह वह दशहरा ग्राउंड में सैैर करने के लिए आई थी। जब वह दशहरा ग्राउंड में सैर कर रही थी तभी उसके पास एक युवक आया। आरोपी ने उसे कहा कि उसे उनके सर बुला रहे है, जो कुछ दूरी पर बाइक पर खड़े है। वह आरोपी के साथ बाइक पर खड़े युवक के पास चली गई। आरोपियों ने उन्हें बताया कि हम पुलिस कर्मी है। आजकल शहर में स्नेचिंग की घटनाएं बहुत बढ़ गई है। इसलिए वे गश्त पर है। आपने हाथों में सोने के कंगन डाले हुए है, इन्हें कोई आपसे छीन लेगा। इसलिए इन्हें निकाल कर अपने घर रखें। आरोपियों ने उसके कंगन निकलवाए और एक कागज में लिपेट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे वह कागज दे दिया और वहां से चले गए। जब उसने कागज को खोलकर देखा तो उसमें से सोने के कंगन के बदले आर्टिफिशीयल चुड़ियां थी। आरोप है कि आरोपियों ने उससे धोखाधड़ी कर उसके सोने के कंगन ठगे है। महिला ने शिकायत पुलिस को दीप् पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें