फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनौतियों का सामना करने मिलती है सफलता ः डॉ. रमेश

Sun, 23 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर विकसित भारत के लिए युवा में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग से डॉक्टर रमेश कुमार ने शिरकत की। डॉ. रमेश ने कहा कि जो व्यक्ति चुनौतियों का सामना करता हैं, वही सफल होता है और सबसे अधिक लाभ उठाता है।
उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक अपने अहंकार को समाप्त करके समाज में दूसरों को महत्व देते हुए, स्वयं में सुधार करते हुए समाज को जागरूकता प्रदान करने में अपना योगदान देता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना गीत का अर्थ बताते हुए स्वयंसेवक के जीवन के उद्देश्यों की चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य डॉक्टर सुनील तनेजा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक होना अपने आप में ही एक सौभाग्य का विषय हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक राष्ट्र के प्रति सेवा के लिए हर पल तत्पर रहता है। सहायक प्रोफेसर मंगल सिंह ने कहा असफलता जीवन की हार नहीं होती बल्कि इससे हम सीखते हुए जीवन में आगे बढ़ते हुए सफलता प्राप्त करते हैं। क्योंकि हमें अपनी कमजोरियों का पता चलता जाता हैं।
विज्ञापन

हम उन्हें दूर करते हुए उन्नति के मार्ग पर बढ़ते जाते हैं। स्वयंसेवकों ने योग और परेड में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. ममता मग्गो ने सुचारू रूप से किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें