फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहन ने पत्नी, ससुर पर लगाए भाई की हत्या के आरोप

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर में संदिग्ध हालत में हुई 40 वर्षीय कपिल की मौत के मामले में नया मोड आया है। मृतक की बहन ने उसकी पत्नी और ससुर पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई क जाएगी।
बीते शुक्रवार को व्यासपुर के छोटा बस स्टैंड पर रहने वाले कपिल का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला था। जब उसकी पत्नी ने देखा तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी थी। पत्नी और ससुर उसे लेकर सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचे थे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस का अंतिम संस्कार होना था। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे थे। जहां पर मृतक की बहन रीना ने कपिल की हत्या होने की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि कपिल के चेहरे पर चोट के निशान थे। बहन ने मृतक कपिल की पत्नी और ससुर पर हत्या करने के आरोप लगाए। रीना का आरोप है कि पत्नी ओर ससुर उसकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद व्यासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र, व सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उधर, परिजनों ने गमगीन माहौल में कपिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पत्नी क सुपुर्दगी में दे दिया था। अब बहन ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें