जगाधरी। जिले में सीबीएसई का परिणाम शानदार रहा। परिणाम में लड़कियों का दबदबा रहा। इस दौरान दसवीं व 12वीं में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां आगे रही। दसवीं में गांव देवधर की कीर्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कीर्ति शर्मा जिला टॉपर बनीं। वहीं 12वीं में मनीषा मेहता ने जिले में सर्वाधिक 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि जागृति राय ने नॉन मेडिकल में 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इसी तरह मेडिकल में गुरकीरत सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक पाए। जबकि नमनदीप कौर ने कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में नाम रोशन किया। वहीं सुशील सैनी ने भी नॉन मेडिकल में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि से जहां स्कूल में जश्न का माहौल है। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान अमर उजाला ने जिले में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों से बात की। जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का मंत्र साझा की।
बैंकिंग क्षेत्र में देना चाहती हैं सेवाएं
चांदपुर स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की हरिनगर निवासी छात्रा मनीषा मेहता ने वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनीषा के पिता यश मेहता दुकान चलाते हैं और माता मंजू मेहता गृहिणी हैं। मनीषा ने बताया कि उसका सपना बैंकिंग क्षेत्र में सेवाएं देने का है। वे लक्ष्य को निर्धारित करके वह पढ़ाई कर रही है। मनीषा ने बताया कि उसने कभी कोचिंग नहीं ली। स्कूल में पढ़ाई के बाद वह घर पर सेल्फ स्टडी करती थी। परीक्षा के दिनों में उन्होंने बिल्कुल भी तनाव नहीं लिया, बल्कि पूरा वर्ष की पढ़ाई का अध्य्यन किया। परीक्षा में उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाई और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।
मनीषा के अंक
अकाउंटेंसी- 100
बिजनेस- 100
म्यूजिक- 100 इकोनोमिक्स: 97
शारीरिक शिक्षा- 94
अंग्रेजी- 92
नहीं ली कोचिंग, स्वयं की पढ़ाई
चांदपुर स्थित न्यू हैप्पी स्कूल की राजीव गार्डन निवासी छात्रा जागृति राय ने नॉन मेडिकल संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 97.4 प्रशित अंक प्राप्त किए। जागृति के पिता अरुण राय फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि मां बीना राय गृहिणी है। वह प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में जाना चाहती है और इसी लक्ष्य के साथ पढ़ाई कर रही है। इस दौरान जागृति ने बताया कि उसने पढ़ाई का कभी तनाव नहीं लिया। उसने पढ़ाई को कभी टाला नहीं। बल्कि प्रतिदिन टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। परीक्षा के दिनों में सात से आठ घंटे पढ़ाई की। जागृति ने बताया कि उसने कभी कोचिंग नहीं ली, वह हमेशा सेल्फ स्टडी करती है।
जागृति के अंक अंग्रेजी: 98 फिजिक्स: 95 केमिस्ट्री: 97 गणित: 94 संगीत: 100
शारीरिक शिक्षा: 97
चिकित्सक बनकर करना चाहत हैं सेवा
बिलासपुर के गणपति कॉन्वेंट स्कूल के गुरकीरत सिंह ने मेडिकल संकाय में सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गांव चूहड़पुर कलां निवासी गुरकीरत सिंह के पिता तेजिंद्र सिंह किसान हैं और मां जगदीप कौर गृहिणी हैं। गुरकीरत सिंह ने बताया कि वह चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है। गुरकीरत सिंह ने बताया कि उसने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। वह हमेशा से सेल्फ स्टडी करता रहा है। परीक्षा के दिनों में भी उसने सेल्फ स्टडी की। इस दौरान उसने चैप्टर वाइज डे प्लान बनाया था। उस प्लान के साथ पढ़ाई व रिवीजन किया। गुरकीरत ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करने सफलता अवश्य मिलती है।
गुरकीरत सिंह के अंक अंग्रेजी: 96 फिजिक्स: 95 केमिस्ट्री: 97 बॉयो: 95
शारीरिक शिक्षा: 98 संगीत: 98
वकील बनकर करना चाहती हैं कानून की सेवा
बिलासपुर के गणपति कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नमनदीप कौर ने कला संकाय में जिले का नाम रोशन किया है। नमनदीप ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। धर्मकोट निवासी नमनदीप की मां सतबीर कौर गांव की सरपंच हैं और पिता कुलवंत सिंह किसान हैं। नमनदीप कौर ने बताया कि वह वकील बनना चाहती है। संविधान अध्ययन में उसकी गहरी रुचि है। नमनदीप ने बताया कि उसने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली है। वह हमेश सेल्फ स्टडी की है। पूरा साल उसने नियमित रूप से पढ़ाई की। वहीं परीक्षा के दिनों में उसने शेड्यूल बनाकर रिवीजन किया। इस दौरान उसने मोबाइल का प्रयोग अपना कॉन्सेप्ट क्लीयर करने के लिए किया।
नमनदीप कौर के अंक अंग्रेजी: 94
जियोग्रॉफी 100 इतिहास: 98
राजनीति शास्त्र: 99 संगीत: 100 गणित: 75
दसवीं में कीर्ति ने बनाया कीर्तिमान, अर्जित किए 99.4 अंक
जगाधरी। गांव देवधर निवासी कीर्ति शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में कीर्तिमान बनाया है। कीर्ति शर्मा गुर्जर कन्या विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा है। कीर्ति ने सर्वाधिक 99.4 अंक प्राप्त किए हैं। इस दौरान कीर्ति ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के बाद ऑनलाइन पढ़ाई की है। घर आकर यू-ट्यूब पर ऑनलाइन पढ़ाई की। कीर्ति की माता पंकज शर्मा देवधर स्कूल में इतिहास की अध्यापिका हैं। जबकि पिता भूषण शास्त्री संस्कृत के विद्वान हैं। कीर्ति ने बताया कि प्राध्यापिकाओं के सहयोग से पढ़ाई की। इस दौरान उसने विवाह समारोह सहित अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में भी ज्यादा उपस्थिति नहीं दी। कीर्ति की इस उपलब्धि पर संस्थान के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ओम प्रकाश गांधी, निर्देशिका शकुंतला वर्मा, प्रिंसिपल पूनम ढांडे ने कीर्ति को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कीर्ति शर्मा के अंक
हिंदी 99
साइंस 99
सोशल साइंस 99
आईटी 100
संस्कृत 100