रादौर। आशा वर्कर्स ने बकाना की रेखा रानी के नेतृत्व में रादौर एसएमओ डॉ. विजय परमार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें आशा वर्कर्स की मांगें व समस्याएं रखीं। रेखा रानी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पांच वर्षोंसे आशा वर्कर्स के वेतन में वृद्धि नहीं हुई, इसलिए वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग है। साथ ही मानदेय व प्रोत्साहन राशियों को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ने, दूसरे कर्मियों की तरह ईएसआई, पीएफ व मेडिकल सुविधा देने, अनुभव व योग्यता आधार पर आशा वर्कर्स की पदोन्नति करने, सब सेंटरों पर आशा वर्कर्स के बैठने व सामान रखने की सुविधा देने, जिन गांवों में सब सेंटर नहीं है,वहां आशा सेंटर बनाने, आठ एक्टिविटी के काटे 50 प्रतिशत वेतन को वापस करने, सीएम की घोषणा अनुसार सात हजार रुपये की राशि जल्द जारी करने, पीएससी व मरीज के साथ जाने के लिए किराया भत्ता देने, सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष करने, वर्दी के लिए दो हजार रुपये वार्षिक देने जैसी मांगें ज्ञापन में रखी हैं।
-