फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 14 Nov 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता वीरवार को भंभौल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी हरियाणा एवं सीबीएसई बोर्ड सहित निजी स्कूल के कई विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें जिले के सभी खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भी शामिल होंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को विभाग की ओर से 2100, 1500 और 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने दी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिले के छह खंडों के 132 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए भी पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। ये प्रतियोगिता वीरवार को जगाधरी के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। इस प्रतियोगिता में खंडस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
इस स्पर्धा में यह स्कूल ले रहे भाग

प्रतियोगिता के लिए विभाग की ओर से विषय दिए गए हैं। इन्हीं विषयों को देखकर विद्यार्थियों को अपने मॉडल तैयार करने होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 132 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान फूड हेल्थ एंड हाइजिन श्रेणी में रादौर से जीएसएस मसाना रांगड, जीएमएसएसएस रादौर, जीएसएसएस नाचरौन, जगाधरी खंड से जीएमएसएसएस कैंप, जीएमएस दुसानी, जीएमएस बाड़ी माजरा, बिलासपुर से जीएचएस हैबतपुर, जीएसएसएस बिलासपुर, जीएसएसएस मंगलौर, छछरौली से जीएसएसएस खदरी, जीएसएसएस चुहड़पुरकलां, जीएसएसएस लेदी, साढौरा से जीएमएसएसएस रसूलपुर, जीएमएसएसएस साढौरा, जीएसएस राजपुरा, सरस्वतीनगर से जीएमएसएसएस सरस्वतीनगर, जीएमएसएसएस सरस्वतीनगर, जीएमएसएसएस सरस्वतीनगर के विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में रादौर से पीएमश्री स्कूल जठलाना, जीएसएसएस अंटावा, जीएसएस अंटावा, जगाधरी से जीएसएसएस जगाधरी वर्कशॉप, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, एसएनवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, बिलासपुर से जीएसएसएस बिलासपुर, जीएमएसएसएस बिलासपुर, जीएचएस बिलासपुर, छछरौली से जीएसएसएस जयधर, जीजीएसएसएस छछरौली, जीएसएसएस खिल्लांवाला, साढौरा से जीएमएसएसएस साढौरा, जीएसएसएस रसूलपुर, हिंदू एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढौरा, सरस्वतीनगर से जीएमएसएसएस सरस्वतीनगर, जीएसएसएस स्यालबा, जीएमएस छप्पर के विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, कचरा प्रबंधन में रादौर से पीएमश्री चमरोड़ी, जीएसएसएस अंटावा, जीएसएसएस टोपराकलां, जगाधरी से जीएमएस दुसानी, एसडी सीनियर सेकेंडरी जगाधरी, जीएमएसएसएस बूड़िया, बिलासपुर से जीएसएसएस बीटा, जीएचएस हैबतपुर, छछरौली से जीएसएसएस जयधर, जीजीएसएसएस प्रतापनगर, जीएमएस किशनपुरा, साढौरा से एसडीए जैन स्कूल साढौरा, हिंदू एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढौरा, एसकेवीएम स्कूल घिलौर, सरस्वतीनगर से जीएमएसएसएस सरस्वतीनगर, जीएसएसएस जमालपुर, जीएसएसएस सारन के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा चार अन्य श्रेणियों में छह खंडों से 72 अन्य टीमें भी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन




वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें सभी खंडों के खंडस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 132 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें