फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राकृतिक अध्ययन शिविर में भाग लेने ऋषिकेश जाएंगे विद्यार्थी

Thu, 20 Nov 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के कई विद्यार्थी शीतकालीन प्रकृति अध्ययन शिविर में भाग लेने ऋषिकेश जाएंगे। शिविर के दौरान ये विद्यार्थी ऋषिकेश की पहाड़ियों पर विभिन्न रोमांचकारी गतिविधियां में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ये शिविर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड की ओर से 28 नवंबर से दो दिसंबर तक ऋषिकेश में लगाया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया है। शिविर में केवल प्रवेक्षिका और कोमलपद शिविर का प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी ही शामिल होंगे।
प्रदेशस्तरीय शिविर में करीब 250 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। शिविर की 28 नवंबर को ऋषिकेश के गीता भवन से शुरुआत की जाएगी। शिविर की गतिविधियां जानकी झूला पार पहाड़ी क्षेत्र में करवाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के प्रतिभागियों को 28 नवंबर दोपहर 12 बजे तक पहुंचना होगा। इस शिविर के लिए विद्यार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन आने-जाने का खर्च प्रतिभागियों को स्वयं ही वहन करना होगा। इस दौरान रहने, खाने-पीने व अन्य गतिविधियों का खर्च हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड हरियाणा की ओर किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए एचएसजी की ओर से नियमावली और शर्तें भी रखी है। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिविर के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस शिविर में केवल प्रवेक्षिका और कोमलपद शिविर में भाग लेने वाले स्काउटिंग विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। शिविर में स्काउटिंग गतिविधियां, स्काउटिंग क्लास, रिकॉर्ड बनाना, योगा, पहाड़ों पर कैंपिंग इत्यादि गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी स्काउट मास्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही विद्यार्थियों और मास्टर्स की सूची बनाकर निदेशालय भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें