फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद - फोटो : परिजन
विज्ञापन
रादौर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी में शनिवार को वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में प्राचार्या इंदिरा देवी ने मुख्य अतिथि चमरोडी के सरपंच चांदराम का स्वागत किया। साथ ही स्कूल में सालभर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इंदिरा देवी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी नितेश कुमार सैनी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल को सुंदरीकरण के लिए इस वर्ष जिले में प्रथम पुरस्कार मिला। अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जैसलमेर राजस्थान एडवेंचर कैंप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
खेलों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत चमरोडी की ओर से पुरस्कार दिया गया। श्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार मुकेश रोहिल को दिया गया। अन्य सभी टीचरों को भी पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान विजय कुमार, गेंदाराम, ईश्वर, पीटीआई अमर सिंह, जय सिंह, सोमनाथ रिटायर (बीडीपीओ), एसएमसी प्रधान मनीषा देवी, रामफल, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें