फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को बताया

Sun, 12 Jan 2025 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह कराया गया। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नवीन भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्र था। इनका जन्म 12 जनवरी को बंगाल में हुआ था। उन्होंने अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में भारत को अपनी युवा अवस्था में सम्मान दिलाया। इस कार्य से वह युवाओं के आदर्श माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस रहे, जिनसे विवेकानंद ने अध्यात्म की शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। डॉ. रिचा सीकरी व प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीमा, साक्षी, ईशा, हरप्रीत, ज्योति, सलोनी व गरिमा ने गीत, कविता व नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर प्रो. नीतू कांबोज, प्रो. पिंकी, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी, प्रो. सिमरन, संजू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें