रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में शनिवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं रेड रिबन क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान प्रो. नवीन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई। प्रो. आशीष भल्ला ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों को विस्तार से बताया। नशे से व्यक्ति स्वयं पतन की ओर चला जाता है। इसके साथ उसका पूरा परिवार संकट में आ जाता है। राष्ट्र निर्माण के लिए हमें नशे से दूर रहना होगा। इस दौरान पंकज, प्रो जय चंद सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद