फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के बारे में बताया

Fri, 28 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचित करवाया गया।
विज्ञापन

अध्यापिका परमिंदर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। कक्षा आठवीं की छात्रा अनिका ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण गतिविधि करवाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगी सामग्री का प्रयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें