फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापौर ने विशेष बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उत्थान संस्थान में मेयर को राखी बांधते बच्चे। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्थान संस्थान में विशेष बच्चों के साथ स्नेह, अपनत्व और खुशियों से भरा माहौल रहा। नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने संस्थान पहुंचकर विशेष बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने महापौर की कलाई पर राखी बांधी। महापौर ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके साथ समय बिताया और खुशियां साझा कीं।
महापौर बहमनी ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इन मासूम बच्चों के बीच रक्षाबंधन मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बच्चों की मुस्कान, निश्छल प्रेम और अपनापन मन को छू जाता है। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें दया नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर और आत्मविश्वास देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों में भी अद्भुत प्रतिभा और क्षमताएं हैं। समाज को उनकी प्रतिभा पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। महापौर ने उत्थान संस्थान की निदेशक अंजू वाजपेयी और डॉ. प्रमोद वाजपेयी द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान महापौर ने बच्चों की विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखा और उनसे बातचीत की। उन्होंने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें