फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया नेतृत्व व संवाद कौशल का प्रशिक्षण

Wed, 28 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर में हिस्सा लेवे वाले विद्या​र्थियों के साथ प्राचार्या व प्राध्यापिका। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में 23 और 24 अक्तूबर लगे लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।
शिविर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने एमआर पाई फाउंडेशन और फोरम ऑफ फ्री एंटरप्राइज, मुंबई के सहयोग से किया। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के इशांत, इशिका, अनिका, रिया चड्ढा, रचित, मनीष और धीरज ने शिविर में भाग लिया। विद्यार्थियों ने समूह चर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझा। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्हें व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद और समूह में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना की। अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर पूनम गर्ग ने शिविर से लौटने के बाद विद्यार्थियों से कार्यक्रम के अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त की। आयोजकों की ओर से शिविर के दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी और सभी सत्रों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समापन पर फोरम ऑफ फ्री एंटरप्राइज, मुंबई की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें ऐसे शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें