कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षक व छात्राएं। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और आईपीआर सेल की ओर से इनोवेटर्स और उद्यमियों के लिए आईपीआर की मूल बातें विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर, आईपीआर समन्वयक डॉ. मोनिका शर्मा और आईआईसी संयोजक विवेक ने की। इनोवेशन एंबेसडर ईशी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, डिजाइन, ट्रेड सीक्रेट और जीआई टैग सहित बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी दी।
डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि नवाचार और स्टार्टअप के दौर में नए विचार विकसित करने के साथ उन्हें कानूनी सुरक्षा देना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नवाचार पेटेंट और अन्य माध्यमों से सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आईपीआर आविष्कारों और रचनात्मक कार्यों को अनधिकृत नकल और दुरुपयोग से बचाता है। साथ ही स्टार्टअप का मूल्य बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने में भी मददगार है। संवाद