फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास मंदिर सभा ने चलाई जागृति मुहिम

Sat, 21 Nov 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गुरु रविदास मंदिर सभा दौलतपुर की ओर से जागृति मुहिम के तहत गांव की बेटियों के विवाह में सिलाई मशीन भेंट करने की पहल की गई है। इसी कड़ी में सभा के सदस्यों ने गुरदयाल सिंह की बेटी सपना देवी के विवाह पर उसे सिलाई मशीन भेंट की। यह इस मुहिम का पहला आयोजन रहा।
विज्ञापन

सभा के सदस्य बिंदर, राजबीर, रूपचंद, बलवंत सिंह, गोल्डी, कंवर, जगदीश, समय सिंह, नरेश और रवि ने बताया कि सभा ने गांव की हर बेटी के विवाह पर उसे सिलाई मशीन देने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को संवारने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सभा सदस्यों ने अन्य गांवों के लोगों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर ऐसी मुहिम चलाकर बेटियों को विवाह के अवसर पर उपयोगी उपहार भेंट करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें